NOTICE : our new podcast cooming soon .stay connected with us.

6/recent/ticker-posts OUR PODCAST VERY SOON ARIVAL.PLEASE VISIT.

free dish ke settop box ko scan kaise kare || DD FREE DISH || डीडी फ्री डिश कैसे सेट करे | मात्र 350 रुपयों मे मिल रहा है,ये सेट टॉप बॉक्स जहा मनोरंजन अनलिमिटेड मिलेगा।



क्या है डीडी फ्री डिश :-

भारत मे मुफ़्त सॅटॅलाइट टेलिविज़न को घर -घर बिना किसी तार के माध्यम से मुफ़्त मे 100 से भी ज्यादा टेलिविज़न चैनलो को पहुचाता है। ये दूरदर्शन का ही उपक्रम है। जो दूरदर्शन के सभी राष्ट्रीय चेनलों के साथ ही साथ विभिन्न प्राइवेट टी वी चैनल को भी प्रसारित करता है। वर्तमान समय मे पूरे भारत वर्ष के टी वी उपभोक्ता मे से 25%उपभोक्ता इस plateform के जरिए मनोरंजन प्राप्त करते है। इसमे दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल जैसे डीडी नैशनल ,डीडी न्यूज,डीडी किसान,डीडी भारती ,डीडी स्पोर्ट्स के साथ दूरदर्शन के सभी राज्यों के लोकल टीवी चैनल को भी प्रसारित किया जाता है।और इस plateform पर अन्य प्रमुख चैनल है जी अनमोल,जी न्यूज,स्तर उत्सव,सोनी पल,दबंग ,दंगल,व अन्य ढेर सारे प्राइवेट चैनल का भी प्रशारं होता है ।  इसका मुख्यालय नई दिल्ली मे स्थित है। भारत के सविंधान मे सूचना का अधिकार हर किसी भारतीय का हक है,ये मंच इस अधिकार को हर भारतीयो के बीच बखूबी से पहुचा  रहा है। यहा  न्यूज,सिनेमा,धारावाहिक,समेत हर छेत्र के चैनल का प्रसारण होता है।ये भारत के अलावा खाड़ी देशों व भारत के पडोसी  देशों मे  भी प्रशारित होता है। इसके साथ ही साथ इसमे आकाशवाणी के सभी रेडियो चैनल भी संमलित है। जो आपको हर समय देश और दुनिया को जोड़ए रखते है। 

चैनल की क्वालिटी :-

अगर चैनल की क्वालिटी की बाट करे तो इस plateform पर चैनल की क्वालिटी काफी अच्छी है। इसमे पहले mpeg 2 मे चैनल जा प्रशारं होता था लेकिन अब mpeg-4 क्वालिटी मे चैनल का प्रसारण होने लगा   है। डीडी न्यूज इस plateform  पर hd मे प्रशारित होने वाला एक मात्र चैनल है। इस मे भारत के सभी क्रिकेट मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर होता है। तथा बाकी चैनल sd  क्वालिटी मे प्रशारित होता है। इसमे स्वयं प्रभा ,nptel समेत कई  अनलाइन शिक्षा के चैनल भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चालू किया गया है। 

डीडी फ्री डिश हमारे लिए कितना उपयोगी है :-

जब आप मनोरंजन के लिए जो चीज चाहते है,वो आपको आसानी से बिना किसी मासिक शुल्क के उपलब्ध है।इस मंच पर शिक्षा मंत्रालय द्वारा सभी छात्रों के लिए अनलाइन क्लास चलाया जा रहा है। इसलिए अगर आपके घर मे पढ़ाई से संबंधित लोग है तो ये कनेक्शन आपके  लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। साथ ही साथ अगर आप देश दुनिया से हमेशा जुड़े रहना चाह  रहे है तो टॉप के मुख्य न्यूज चैनल इस पर आते है,।  वो भी फ्री मे अगर आप केबल या अन्य मासिक किराये वाली मंच से परेशान हो गए है,तो ये मंच आपके लिए उपयोगी है।

कैसे जुड़े इससे :-

आप एक बार बस एक बार पूरा सेट खरीदकर आजीवन इसका लुफ़त उठा सकते है। इस सेट मे आपको छतरी ,सेटटॉप बॉक्स,रीमोट कंट्रोल मिलता है। बस छतरी को सेट करने के बाद सेट टॉप बॉक्स को स्कैन करने के बाद आपको सभी चैनल मिलना  शुरू हो जाएगा । बस आपको समय समय पर अपने सेट टॉप बॉक्स को स्कैन करने की जरूरत होती है जिससे नए आए चैनल का भी अप लुफ़त उठा सकते है। 

कैसे करे सेट टॉप को स्कैन :-

आप इसके लिए अपने रीमोट के मेनू बटन को दबाए उसके बाद आपके सामने चित्र मे दिखया गए जैसा इंटरफेस मिलेगा उसके बाद आप टीवी चैनल लिस्ट मे जाकर उसको ऑटो स्कैन करे । उसके बाद आपको ऑटो स्कैन के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा,लेकिन एक बात  का ध्यान आपको रखना पड़ेगा की ऑटो स्कैन के समय आप टीवी को बंद न करे और साथ मे किसी भी प्रकार की सिस्टम मे छेड़खानी न करे । नहीं तो आपका सेटटॉप बॉक्स स्कैन नहीं हो पाएगा । एक बार ऑटो स्कैन पूरा हो जाने के बाद आपको आपके चैनल टीवी लिस्ट मे देखने को मिल जायेगे । और एक चीज इसको लगाने के लिए ज्यादा प्रशिक्षित व्यक्ति की जरूरत नहीं पड़ती है। नीचे दिए गए स्क्रीन शॉट के माध्यम से आप आसानी से अपना सेटटॉप बॉक्स री स्कैन या स्कैन कर पायेगे ।  

मेनु बटन दबाने पर आपके सामने ये   विंडो खुलेगा।आपको programe setup के ऑप्शन पर जाकर ओके का बटन दबाये।उसके बाद
Auto scan को चुने उसके बाद 
उसके बाद आपके सामने ऐसी विंडो खुलेगी।फिर आपको दो बार ओके बटन दबाने पर ऑटो स्कैन शुरू हो जाएगा।इस प्रक्रिया को पूरा होने दे उसके बाद आपके टीवी सेट पर सारे चैनल दिखने लगेगे।




डीडी फ्री डिश मे कार्टून कहा मिलेगा :-

अगर आपके घर मे बच्चे है तो आप उनको कार्टून भी इस पर देखा सकते है,। colours रिश्ते पर कुछ कार्टूण का प्रसारण होता है। पर कार्टून प्रोग्राम का समय नियत है। ये जानकारी आप चैनल पर जा कर प्राप्त कर सकते है।  इसके अलावा समय समय पर अन्य चैनल पर भी एनिमेशन मूवी व प्रोग्राम का प्रसारण होता है। 

क्रिकेट मैच कहा प्रशारित होता है:-

ये जानकारी हर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण जो क्रिकेट के दीवाने है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार भारत का हर मैच जो भारत मे खेल जा रहा हो या फिर अन्य देशों मे डीडी स्पोर्ट्स पर उसका प्रशारण  निश्चित है। इसलिए आप यह पर भारत के सभी मैच  का लुफ़त फ्री मे उठा सकते है। 

फ्री डिश मे अंग्रेजी वाले न्यूज चैनल आते है?:--

नहीं ,इस पर सिर्फ सभी हिन्दी के मुख्य न्यूज चैनल आते है जिनमे जी न्यूज,एनडीटीवी ,आज तक,डीडी न्यूज,इत्यादि चैनल आते है। अगर आप अग्रेज़ी मे न्यूज देखने मे उत्सुक है,तो आप को अभी इस पर थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा । हमे आशा है की जल्द ही इस मंच पर की अंग्रेजी न्यूज चैनल प्रशारित होने लगे गे । 

म्यूजिक के कौन-कौन से चैनल है फ्री डिश पर :-

अगर म्यूजिक चैनल की बाट करे तो यह पर टॉप के सभी हिन्दी म्यूजिक चैनल उपलब्ध है। जिनमे 9xm ,9 xm जलवा,zings ,masti ,mtv beats समेत की भोजपुरी व अन्य भाषी म्यूजिक चैनल उपलब्ध है। जहा पर पूरे दिन गानों से बोर नहीं होंगे । खास बात ये भी है की ये चैनल mpeg 4 क्वालिटी मे प्रशारित होते है,जिससे इनकी पिक्चर क्वालिटी बहुत ही अच्छी होती है। 

डीडी फ्री डिश मे किन बातों का ध्यान रखे :-

यू तो आपको इसमे कोई मासिक चार्ज नहीं देना पड़ता इसलिए आप इसे बिंदास उपयोग कर सकते है। पर जब आप बाजार या अनलाइन plateform  से फ्री डिश खरीदते है। तब आप को एक बात  का जरूर ध्यान देनी  चाहिए । हमेशा अरिजनल डीडी फ्री डिश खरीदनी चाहिए। मार्केट मे इस समय की प्रकार के चाइनीज सेटटॉप बॉक्स भी है। जो इतना अच्छा परफ़ॉर्म नहीं करते है।और बार बार सेट टॉप बॉक्स बिगड़ जाता है। इन सब झंझट से बचने के लिए आप हमेशा अरिजनल डीडी फ्री डिश लगवाए और निश्चिंत हो जाए। 

क्या आसमान मे बादल रहने पर इसके कार्य करने मे बाधा आती है:-

अमूमन बारिश के समय जब आसमान मे बदल उपस्थित रहते है। तो जरूर इसके कार्य करने मे थोड़ा समस्या आती है। यानि सिगनल  थोड़ा वीक हो जाते है, इसलिए जब आसमान मे बादल हो तो आपको उस समय इसका उपयोग नहीं करनी चाहिए ।वैसे हर पैड सर्विस के dth सर्विस मे भी बदल के वजह से समस्या आती है।  वैसे इसमे निरंतर सुधार की प्रक्रिया जारी है। 

कैसे करे फ्री डिश मे चैनल को डिलीट :-

आप ये प्रक्रिया नीचे दिए गए स्क्रीन शॉट के माध्यम से देख सकते है। 

अपने रिमोट से मेनू का बटन दबाने पर ऐसा विंडो खुलेगा उसके बाद आप program एडिट पर जाए।
इसके बाद आप किसी भी चैनल को डिलीट कर सकते है या फिर आप पूरे चैनल को डिलीट करके।फिर से अपने सेटटॉप बॉक्स को री स्कैन कर सकते है।




              आशा करता हु ये जानकारी आपको पसंद आई होगी । डीडी फ्री डिश सबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप हमसे सपर्क कर सकते है। हमारा ईमेल आइडी है troxsolution@gmail.com पर हमे अपनी समस्या भेज सकते है। ब्लॉग के माध्यम से आपकी समस्या का निवारण किया जाएगा और आपको सबंधित आर्टिकल को मेल द्वारा प्रेषित किया जाएगा। 


uad