NOTICE : our new podcast cooming soon .stay connected with us.

6/recent/ticker-posts OUR PODCAST VERY SOON ARIVAL.PLEASE VISIT.

आपके भदोही से दिनांक 26 सितंबर 2021 - अनंत चतुर्वेदी

ओवेसी का भदोही मे जोरदार स्वागत :-
bhadohi news today


AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुद्दीन ओवेसी का वाराणसी से प्रयागराज जाते वक्त माधोसिंघ बाजार मे जोरदार स्वागत हुआ । स्वागत की पूरी तैयारी गोपिगंज मे भी हुई थी , सभी समर्थक फूल और मालाओ के साथ खड़े थे । लेकिन उनका काफिला नगर मे बने ब्रिज से होकर गुजर गया , जिससे उनके समर्थकों को मायूसी हाथ लगी , 

बेधड़क दलालों से भरा रहता है , परिवहन सम्भागीय कार्यालय ज्ञानपुर :-
rto bhadohi


परिवहन विभाग की इसे लापरवाही कहे की , और कुछ । लगातार परिवहन कार्यालय मे जांच के बावजूद वहा दलालों का जमघट लगा रहता है । जो सिर्फ कुछ पैसे लेकर लाइसेन्स बनवाने गए अभ्यर्थी को पास करवा देते है । जिन्होंने कभी भी चार पहिया वाहन को चलाया तक नहीं है , उनका भी चार पहिये का लाइसेन्स आसानी के साथ बेधड़क जारी कर दिया जा रहा है । अधिकारियों द्वारा इसपर कोई भी लगाम नहीं लगाया जा रहा है । 

सामाजिक संस्थान "पहल " की तरफ से बाटे गए  मेधावी छात्रों को टैबलेट :-
tablet distribution in bhadohi


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिन के अवसर पर शिव मंदिर सिखापुर भदोही मे चयनित मेधावी छात्रों को टैबलेट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । ये ऐसे विद्यार्थी थे जो आर्थिक रूप से कमजोर थे । आज जब हर गतिविधिया इंटरनेट से हो रही है , ऐसे मे आज भी ऐसे कई विद्यार्थी है , जो अभी भी आर्थिक रूप से कमजोर है । उनके लिए महंगे फोन या टैबलेट या फिर लैपटॉप खरीद पाना असंभव सा होता है । ऐसे मे कुछ " पहल " जैसे कुछ संजीक संस्थान इस पर कार्य करती है । 

सरकारी गल्ले की दुकानों पर लगे तौल मशीन ,आधिकारिक रूप से सत्यापित नहीं :-
bhadohi update

खाध व रसद मंत्रालय द्वारा गरीब परिवारों को दिए जा रहे राशन मे भी लोगों की गिद्ध दृष्टि लागि हुई है । वजन के तौल मे कमी करके गरीबों के राशन मे कमी किया जा रहा है । हालांकि अधिकारियों द्वारा बराबर जांच ना किया जाना ,इसप्रकार के त्रुटि का सबसे बड़ा कारण सामने आ रहा है । नियमानुसार इलेक्ट्रॉनिक वैट मशीन का साल मे एक बार जांच किया जाना आवश्यक है । लेकिन इसमे बहुत ही ढिलाइ बरती जा रही है , जिससे कोटेदार गरीब जनता के राशन से अपने पेट को भर रहे है । 

डायरिया का जिले भर मे प्रकोप , कैसे रहे स्वस्थ :-
bhadohi news latest


भदोही के गोपिगंज मे डायरिया का प्रकोप बढ़ने से लोगों मे डर का माहोल है , सभी गंभीर बीमारियों को लेकर संकट मे है , सरकारी अस्पतालों मे दवा की कमी है , जिससे डॉक्टर बाहर की दवा लिखने मे मजबूर हो रहे है । नगर पालिका प्रसासन द्वारा भी इस पर कुछ विशेष नहीं किया जा रहा है , 

                                 

uad